फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी के खिलाड़ियों ने मास्टर्स एथलेटिक्स में जीते 12 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में हुई 34वीं उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में वाराणसी के खिलाड़ियों ने कुल 12 पदक जीते। इनमें आठ स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं। नीलू मिश्रा (55+) ने हाई जंप, लॉन्ग जंप में दो स्वर्ण और 100 मीटर दौड़ में रजत जीता। रामधानी (75+) ने 10,000 मीटर, 5,000 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण और 800 मीटर दौड़ में रजत पदक लिया। अनुराग सिंह (50+) को 5,000 मीटर रेस वॉक में स्वर्ण तथा डिस्कस थ्रो में कांस्य मिला। जेएस द्विवेदी (60+) ने जैवलिन थ्रो और शॉटपुट में दो स्वर्ण जीते। ब्रजेंद्र प्रकाश सिंह (65+) ने 5,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। वाराणसी मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. वीके सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें