फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान खर्राटे लेते मिले सहायक स्टेशन मास्टर, वीडियो बनाने के बाद लखनऊ ले गई टीम

Thu, 30 Aug 2018 09:30 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
विज्ञापन
सराय कंसराय रेलवे स्टेशन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 भदोही-प्रतापगढ़ रेल रूट के सराय कंसराय रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान सहायक स्टेशन मास्टर चंद्रशेखर सरोज ड्यूटी के दौरान खर्राटे लेते मिले। औचक निरीक्षण में पहुंची लखनऊ मंडल के सीनियर डीएमयू की टीम ने इस नजारे का वीडियो बनाया और उसके बाद उन्हें अपने साथ लेकर चली गई। इससे स्टेशन के कर्मचारियों में खलबली मच गई।  
विज्ञापन


जंघई और सुरियावां स्टेशन के बीच सरायकंसराय स्टेशन पड़ता है। कुछ दिनों पहले क्षेत्र के लोगों ने स्टेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही की शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। इसको संज्ञान में लेते हुए मंडलीय सुरक्षा अधिकारी, लखनऊ आरएस यादव अपनी टीम के साथ बुधवार की रात 9:30 बजे सराय कंसराय स्टेशन औचक निरीक्षण करने पहुंचे।

टीम जब स्टेशन मास्टर कक्ष में पहुंची तो वहां का नजारा हैरान करने वाला था। सहायक स्टेशन मास्टर चंद्रशेखर सरोज खर्राटे ले रहे थे। इस पर टीम के लोगों ने सहायक स्टेशन मास्टर का सोते हुए वीडियो बनाया और उसके बाद उन्हें अपने साथ लेकर लखनऊ चली गई।
विज्ञापन


अचानक हुई इस कार्रवाई से स्टेशन के कर्मचारी भी सकते में आ गए। माना जा रहा है कि परिचालन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी का ड्यूटी के समय सोना गंभीर मसला है और इस प्रकरण में सहायक स्टेशन मास्टर पर गाज गिर सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें