फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मैच समाप्ति के एक मिनट पहले काशी की तनु के गोल से असम जीता

विज्ञापन
असम टीम में काशी की हॉकी खिलाड़ी तनु यादव कोच के साथ
विज्ञापन
राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में असम की टीम की सदस्य परमानंदपुर की हॉकी खिलाड़ी काशी की तनु यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। रांची में हो रही इस प्रतियोगिता में रविवार को तनु के गोल से असम ने बंगाल को 3-2 से हराया। 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। मैच समाप्ति से सात मिनट पहले तक दोनों टीमों का स्कोर 2-2 था। मैच समाप्ति के एक मिनट पहले तनु ने डी एरिया में हलचल मचाई और स्कूप बनाते हुए बेहतरीन गोल कर असम को 3-2 से जीत दिलाई। विकास इंटर कॉलेज की छात्रा तनु परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में इदरीस अहमद से हॉकी का प्रशिक्षण लेती हैं। इसी कॉलेज की छात्रा अन्नू पाल राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें