फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दोस्ती कर मांगीं तस्वीरें, ब्लैकमेल कर ऐंठे दो लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर एक किशोरी से दोस्ती कर एक युवक उसके करीब आया और उसे झांसे में लेकर उसकी कुछ निजी तस्वीरें ले ली। इसके बाद उन्हीं तस्वीरों को एडिट कर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर दो लाख तीन हजार रुपये ऐंठ लिए। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान प्रहलाद घाट क्षेत्र के भारद्वाजी टोला के मूल निवासी और बेनीपुर पहड़िया की ओम नगर कॉलोनी फेज-1 के लेन नंबर-3 में रहने वाले यश सेठ के तौर पर हुई है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल और 4200 रुपये बरामद हुए हैं।जैतपुरा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने साइबर क्राइम थाने की पुलिस से शिकायत की थी। उनका आरोप था कि उनकी नाबालिग बेटी से एक युवक इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर अपने झांसे में ले लिया। इसके बाद उसकी कुछ तस्वीरें उससे ले ली। फिर, उन्हीं को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर कई बार में दो लाख तीन हजार रुपये ऐंठ लिए। रुपये न देने पर वह उनकी बेटी की तस्वीरें वायरल करने की धमकी दे रहा है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी विजय नारायण मिश्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर उनकी टीम की इंस्पेक्टर अनीता सिंह, एसआई बबेश सिंह व संजीव कन्नौजिया और हेड कांस्टेबल आलोक कुमार सिंह व श्याम लाल गुप्ता की टीम ने पड़ताल शुरू की। सर्विलांस की मदद से किशोरी को धमकाने वाले युवक की इंस्टाग्राम आईडी की मदद से उसके मोबाइल नंबर का पता लगाकर उसे चिह्नित किया गया। मोबाइल नंबर की मदद से युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें