फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गंगा में प्रवाहित की गईं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सूरज हेगड़े की अस्थियां

विज्ञापन
*काशी में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां गंगा में प्रवाहित हुआ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव स्व. स
विज्ञापन
कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव और कर्नाटक सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे सूरज हेगड़े की अस्थियां शुक्रवार को काशी में गंगा में प्रवाहित की गईं। अस्थि विसर्जन के दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि राष्ट्रीय सचिव सूरज हेगड़े का निधन केवल कांग्रेस पार्टी ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी एक बड़ी क्षति है। वह कांग्रेस के समर्पित, कर्मठ और दूरदर्शी नेता थे। उनका असमय निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा, रोहित दुबे, किशन यादव, विनीत चौबे, अनुभव राय, रामजी गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें