फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोल नंबर स्कैन करते ही सारा रिकार्ड आ जाएगा सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अग्निवीर सेना भर्ती रैली में फर्जीवाड़ा नहीं हो सकेगा। इसके लिए रणबांकुरे मैदान में इंट्री के समय ही स्कैनिंग सिस्टम लगाया जाएगा। सिस्टम में बारकोड वाला रोल नंबर इंट्री करते ही उक्त अभ्यर्थी का पूरा रिकार्ड सामने आ जाएगा।
विज्ञापन

सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार यदि कोई अभ्यर्थी आधार कार्ड में उम्र, फोटो, या हाईस्कूल के मार्कशीट, सर्टिफिकेट में कोई छेड़छाड़ करता है तो उसे यह स्कैनिंग मशीन तुरंत पकड़ लेगी। छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में इंट्री के समय ही यह स्कैनिंग मशीन लगेगी और अभ्यर्थियों का बारकोड युक्त वाला रोल नंबर उसमें स्कैन कराया जाएगा। स्कैन के बाद यदि कोई गड़बड़ी होती है तो मशीन तुरंत अलर्ट कर देगी। इस खास तरह के साफ्टवेयर से अभ्यर्थियों की ओर से देखी गई चार-पांच भर्तियों की जानकारी भी पता चल जाएगी। सेना अधिकारियों के अनुसार पहले अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यापन होगा, उसके बाद उन्हें मैदान में दौड़ आदि के लिए भेजा जाएगा।
सेना भर्ती निदेशक ऋषि दुबे के अनुसार रैली में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए स्कैनिंग सिस्टम मशीन का उपयोग किया जाएगा। इसके तहत अभ्यर्थियों का पूरा रिकार्ड सामने आ जाएगा। आधार, फोटो और मार्कशीट, सर्टिफिकेट संबंधित सभी जानकारियां इस मशीन के जरिए सही-सही मिलेगी। यदि कोई छेड़छाड़ किया तो वह पकड़ में आ जाएगा। अभ्यर्थियों के प्रवेश के लिए अलग-अलग गेट बनाए जा रहे हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। रैली में वाराणसी समेत 12 जिलों के एक लाख 43 हजार 286 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

---------
16 नवंबर को छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में शुरू हो रही है भर्ती
पांच दिन बाद 16 नवंबर से अग्निवीर सेना भर्ती चयन प्रक्रिया छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में शुरू हो रही है। बाहरी सुरक्षा और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी कमिश्नरेट पुलिस के कंधे पर होगी। वहीं, अंदर की सभी व्यवस्थाएं सेना के अधिकारी संभालेंगे। मैदान के अंदर और बाहर में बैरिकेडिंग की व्यवस्था पीडब्लूडी की ओर से शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

एक नजर
-वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, मऊ, देवरिया, गोरखपुर के अभ्यर्थी होंगे शामिल
- छायाप्रति के साथ ही मूल दस्तावेज है बेहद जरूरी, फर्जीवाड़ा में पकड़े जाने पर विधिक कार्यवाही के साथ ही सेना भर्ती में नहीं ले पाएंगे हिस्सा
-143286 अभ्यर्थियों ने किया है अग्निवीर बनने को आवेदन, 16 नवंबर को गोरखपुर के चौरी चौरा और बांसगांव के अभ्यर्थियों की होगी भर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें