फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नए अधिकारियों के आते ही संस्कृत विवि में कर्मचारियों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में तीन नए सहायक कुलसचिव की तैनाती के बाद अब अलग-अलग विभागों में कार्यरत 10 कर्मचारियों का तबादला किया गया है। सबसे अधिक 4 कर्मचारी संबद्धता अनुभाग से हटाए गए हैं। सभी को तत्काल कार्य भार ग्रहण करने को कहा गया है, उल्लंघन करने पर वेतन रोकने की चेतावनी दी गई है। विश्वविद्यालय में इसी महीने सहायक कुलसचिव पद पर विनायक धर दूबे, सत्येंद्र अग्रवाल और हिमांशु शुक्ला ने कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद कुलसचिव राकेश कुमार ने तीनों अधिकारियों को विभाग आवंटित कर जिम्मेदारी दी है। विनायक धर दूबे के पास संबद्धता एवं शैक्षिक विभाग, सत्येंद्र अग्रवाल लेखा विभाग और प्रभारी संपत्ति का कार्य देखेंगे। इसके साथ ही हिमांशु शुक्ला को सामान्य प्रशासन एवं परीक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिली है। उधर, जिन 10 कर्मचारियों का तबादला किया गया है, उसमें सब वरिष्ठ सहायक हैं। इसमें संबद्धता अनुभाग से 4, जनसचूना, सामान्य अनुभाग, परीक्षा विभाग, लेखानुभाग, कुलपति कार्यालय, न्याय वैशेषिक से 1-1 कर्मचारियों को नई जगह तैनात किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें