फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: यूपी राज्य शतरंज चैंपियनशिप में काशी के आर्यन वर्मा को तीसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी के शतरंज खिलाड़ी आर्यन वर्मा ने यूपी राज्य शतरंज चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया। आर्यन ने नौ राउंड की प्रतियोगिता में 7.5 अंक अर्जित कर प्रदेश के शीर्ष खिलाड़ियों में अपना स्थान सुनिश्चित किया। यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से 23 से 26 अक्तूबर तक गाजियाबाद के जेएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हुई। इस उपलब्धि के साथ आर्यन का चयन 29 नवंबर से नौ दिसंबर तक होने वाले 63वीं राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में हो गया है। ये प्रतियोगिता वाराणसी के सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल्स बनारस, बाबतपुर परिसर में आयोजित होगी। इसके अलावा आर्यन आगामी राष्ट्रीय टीम शतरंज चैंपियनशिप में भी उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। वाराणसी शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव विजय कुमार और महासचिव तुषार सारस्वत ने आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए आर्यन को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें