अखिल भारतीय अंतर साई ताइक्वांडो चैंपियनशिप वाराणसी के अरविंद यादव रेफरी नियुक्त हुए हैं। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव चंद्रभान पटेल ने बताया कि शारीरिक शिक्षा शिक्षक अरविंद कुमार यादव भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से 2 से 4 फरवरी तक पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कंकड़बाग में स्पर्धा में निर्णायक रहेंगे।