फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंद कुमार मिश्रा बने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक

Fri, 14 Jun 2019 03:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
यूपीपीएससी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की निलंबित परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार की जगह मऊ के मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा को तैनात किया गया है। परीक्षा पेपर मामले में घिरी अंजू कटियार अभी न्यायिक हिरासत में हैं।

विज्ञापन


12 जून को विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) की अदालत ने पुलिस की अपील पर आरोपी अंजू की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी थी। इसके बाद उन्हें जिला कारगार भेज दिया।

ये है मामला : 
29 जुलाई 2018 को बनारस में आयोजित एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के हिंदी और सामाजिक विज्ञान का पेपर आउट हुआ था। कोलकाता निवासी अशोक देव चौधरी से पश्चिम बंगाल सीआईडी को मिली इस जानकारी के आधार पर यूपी एसटीएफ ने जांच शुरू की थी। अशोक की सूचना पर 27 मई को कोलकाता निवासी प्रिंटिंग प्रेस मालिक कौशिक कुमार को एसटीएफ ने चोलापुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


कौशिक ने बताया कि एलटी ग्रेड परीक्षा के पेपर उसकी प्रेस में छपे थे और प्रति अभ्यर्थी 5 लाख रुपये लेकर उसने 28 जुलाई 2018 को सॉल्वर गैंग के पास बनारस भिजवाया था। कौशिक ने यह भी बताया कि इस काम में अंजू की मिलीभगत थी और इसके बदले में उसने उन्हें 26 मई को 10 लाख रुपये दिए थे।

इसके अलावा जब भी लोक सेवा आयोग के पेपर छपते थे तो मिलने वाली धनराशि में वह 5 प्रतिशत कमीशन अंजू को देता था। इस आधार पर चोलापुर थाने में अंजू सहित नौ के खिलाफ केस दर्ज कर कर कौशिक को जेल भेज दिया गया। इसके बाद अंजूलता कटियार ने विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अदालत में जमानत अर्जी दायर की थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें