बरेली टेनिस एसोसिएशन की ओर से खेली जा रही दिवसीय उत्तर प्रदेश टेनिस प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हुई। इसमें वाराणसी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में आरुषी यादव को दोहरी सफलता मिली। कोच ब्रजभूषण यादव अंडर-11 आयुवर्ग की खिलाड़ी आरुषी यादव ने अंडर-14 और अंडर-18 की विजेता बनीं। अंडर-18 का मुकाबला वाराणसी के दो खिलाड़ियों के बीच हुआ। इसमें आरुषि ने साम्राज्ञी को हराया। बालक वर्ग अंडर-14 मुकाबले में अक्षय सिंह, लखनऊ के खिलाड़ी को 6-4 से हराकर विजेता बने। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर अखिल अग्रवाल, अभिजीत मंडल, विशाखा द्विवेदी ने बधाई दी।