महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में राज्य ललित कला अकादमी की ओर से चल रही सात दिवसीय तरंगिणी कला प्रदर्शनी के समापन समारोह में प्रतिभागियों में प्रमाण पत्र का दिए गए। बतौर मुख्य अतिथि नाट्य वेदा कॉलेज त्रिवेंदम केरला की डॉ. अमृता बनर्जी ने प्रतिभागियोें की कला की सराहना कर कार्यक्रम में बढ़चढ़कर भागीदारी की बात कही। कार्यक्रम संयोजिका प्रो. सरोज रानी ने अतिथियों का स्वागत कर बताया कि लोगों के अवलोकनार्थ अब प्रदर्शनी एक सप्ताह के लिए और लगेगी।