फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 75 लाख रुपये की चरस के साथ आरोपी तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 9 से जीआरपी और आरपीएफ ने बुधवार को तीन किलो 150 ग्राम चरस के साथ आरोपी तस्कर कुलदीप सेठ को गिरफ्तार किया। चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 75 लाख रुपये आंकी गई है। कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर रजोल नागर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चेतगंज थाना क्षेत्र के नाटी इमली का निवासी है। कुलदीप गोरखपुर से बस के जरिये मादक पदार्थ लेकर वाराणसी पहुंचा था। इस बीच वह ट्रेन से माल लेकर मुंबई जाने की फिराक में था। जीआरपी और आरपीएफ की टीम चेकिंग कर रही थी। आरोपी पुलिस को देखते ही भागने लगा। तभी टीम ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया।जीआरपी पता लगाने में जुटी है कि वह मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था। इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी भी जांच की जा रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप कुमार यादव ने बताया कि कंट्रोल रूम से यात्रियों की निगरानी कराई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें