फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार हुआ कलयुगी बेटा: 24 घंटे के अंदर पुलिस के हत्थे चढ़ा, बोला- 'साहब मुझे भी मार दीजिए..गलती हो गई'

Mon, 07 Aug 2023 03:12 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बेटे को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि शनिवार रात में उसके पिता खाना खाने के बाद पाही पर सोने के लिए चले गए थे। उसने यह भी कहा कि सब्जी के रुपए को लेकर उसकी और उसके पिता की कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार हुआ कलयुगी बेटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ागांव थाना क्षेत्र के गोपालपुर, टिकरी खुर्द में शनिवार की रात फावड़े से काटकर रामजी सरोज  की हत्या कर शव को घर में जलाने वाले कलयुगी बेटे राजकुमार सरोज को पुलिस ने रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में बेटे द्वारा बताया गया कि सब्जी के पैसे को लेकर पिता और उसके बीच कहासुनी हुई थी। इसी बात से नाराज होकर उसने रात में पिता की हत्या कर दी। बाबतपुर स्थित डीपी गोमती जोन कार्यालय में सोमवार को डीपी गोमती जोन विक्रांत वीर द्वारा घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को मीडिया के सामने पेश किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


साहब मुझे भी मार दीजिए...
बेटे को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि शनिवार रात में उसके पिता खाना खाने के बाद पाही पर सोने के लिए चले गए थे। उसने यह भी कहा कि सब्जी के रुपए को लेकर उसकी और उसके पिता की कहासुनी हुई थी। मध्य रात्रि में वह फावड़ा लेकर पीछे की तरफ खेत से होते हुए पाही पर पहुंचा। उसने बताया कि इस दौरान उसके पिता जाग रहे थे और चारपाई पर बैठे थे। पीछे से उसने फावड़े से उनके सिर पर प्रहार कर दिया। प्रहार करने के बाद उसके पिता भागने लगे तो वह दौड़ाकर उन्हें फावड़े से काट डाला। पुलिस की पकड़ से बचने के लिए पहले वह अपने पिता के शव को खेत में ही गड्ढा खोदकर दफन करने का प्लान किया लेकिन बाद में घर में रखकर शव में आग लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें