69वीं माध्यमिक स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभंकर रथ शनिवार दोपहर मलदहिया स्थित जीजीआईसी पहुंचा। यहां प्रधानाचार्य निशा यादव और उप प्रधानाचार्य अर्चना सिंह ने रथ का स्वागत किया। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रवक्ता पूनम राय, कुसुमलता सोनकर नसरीन बानों, निरुपमा श्रीवास्तव, अर्पणा श्रीवास्तवने बालिकाओं को खेल का महत्व समझाया। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार की खिलाड़ियों से जुड़ी योजनाओं और छात्रवृत्ति की जानकारी दी। संचालन घनश्याम चोटीवाला ने किया। काशी में पहली बार 19 से 21 नवंबर तक राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में खेली जाएगी।