गुरुवार को टिकट काउंटर खुला। पर्यटक काउंटर के सामने कतारबद्ध खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे लेकिन काफी देर तक टिकट नहीं दिया गया। थोड़ी देर बाद विभागीय कर्मचारी काउंटर बंद कर यह कहते हुए निकल गए कि सर्वर काम नहीं कर रहा है।
पर्यटक रोहित ने कहा कि हम दूर दराज से पैसा लगाकर यहां घूमने आते हैं लेकिन यहां पर कोई भी उत्तरदायित्व लेने को तैयार नहीं है। यह भी कोई बताने वाला नहीं है कि टिकट मिलेगा भी या नहीं। आजमगढ़ से परिवार संग आए आकिब अली ने बताया कि बारकोड स्कैन नहीं होने से पुरातात्विक खंडहर परिसर व पुरातात्विक संग्रहालय नहीं घूम सका। नेट का सर्वर डाउन होने की वजह से ऑनलाइन प्रवेश टिकट नहीं मिल पाया।