फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: सारनाथ में पुरातत्व विभाग का टिकट काउंटर बंद, मायूस होकर लौट रहे पर्यटक

Thu, 13 Oct 2022 03:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सारनाथ में पर्यटकों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने ऑनलाइन टिकट लेकर भ्रमण की व्यवस्था की है। बीते दो दिन से नेट का सर्वर डाउन होने से टिकट नहीं बन पा रहा है। इससे देश के कई जगहों से आए पर्यटकों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
सारनाथ में ऑनलाइन टिकट प्रणाली (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल सारनाथ में पुरातत्व विभाग का टिकट काउंटर बंद होने से पर्यटक मायूस होकर लौट रहे हैं।  नेट का सर्वर डाउन होने से घूमने आए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देश के कई जगहों से आए पर्यटकों को बिना देखे ही लौटना पड़ रहा है।

विज्ञापन


भगवान बुद्ध की नगरी सारनाथ में पर्यटकों का आवागमन बाकी दिनों के मुकाबले अब ज्यादा देखने को मिल रहा है। सारनाथ में पर्यटकों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने ऑनलाइन टिकट लेकर भ्रमण की व्यवस्था की है। लेकिन पिछले दो दिनों से सर्वर डाउन होने के कारण बारकोड स्कैनर प्रभावी रूप से कार्य नहीं कर रहा है।

पर्यटकों व कर्मचारी के बीच नोकझोंक की नौबत
टिकट न मिल पाने से परेशान पर्यटक ऐतिहासिक स्थलों को बिना देखे अपने गंतव्य को मायूस होकर लौट रहे हैं। ई-टिकट स्कैन करने के बाद भुगतान कट जा रहा है और टिकट जनरेट नहीं हो रहा है। जिसे लेकर पुरातात्विक खंडहर परिसर गेट पर पुरातात्विक कर्मियों व पर्यटकों के बीच नोकझोंक की नौबत तक आ जा रही है। 

विज्ञापन
Trending Videos

गुरुवार को टिकट काउंटर खुला। पर्यटक काउंटर के सामने कतारबद्ध खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे लेकिन काफी देर तक टिकट नहीं दिया गया। थोड़ी देर बाद विभागीय कर्मचारी काउंटर बंद कर यह कहते हुए निकल गए कि सर्वर काम नहीं कर रहा है। 
विज्ञापन

पर्यटक रोहित ने कहा कि हम दूर दराज से पैसा लगाकर यहां घूमने आते हैं लेकिन यहां पर कोई भी उत्तरदायित्व लेने को तैयार नहीं है। यह भी कोई बताने वाला नहीं है कि टिकट मिलेगा भी या नहीं। आजमगढ़ से परिवार संग आए आकिब अली ने बताया कि बारकोड स्कैन नहीं होने से पुरातात्विक खंडहर परिसर व पुरातात्विक संग्रहालय नहीं घूम सका। नेट का सर्वर डाउन होने की वजह से ऑनलाइन प्रवेश टिकट नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें