फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi weather update: ठंड की आगोश में बनारस, मौसम विभाग ने दी महत्वपूर्ण जानकारी, अभी और गिरेगा तापमान

Sun, 25 Dec 2022 11:00 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में बादलों की आवाजाही भी जारी रही। इस वजह से ठंड भी ज्यादा लग रही है। सुबह हल्का कोहरा भी देखने को मिला लेकिन 8 बजे के बाद आसमान में बादल छाने लगे। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे के अनुसार अभी पुरवा हवा चलती रहेगी। इस वजह से ठंड बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
वाराणसी मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में तीन चार दिनों से पछुआ हवा चलने के बाद हवा का रुख बदल गया। शनिवार दोपहर बाद से पुरवा हवा चलने का असर रविवार को सुबह भी देखने को मिला। बादलों की आवाजाही भी जारी रही। इस वजह से ठंड भी ज्यादा लग रही है। सुबह हल्का कोहरा भी देखने को मिला लेकिन 8 बजे के बाद आसमान में बादल छाने लगे। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे के अनुसार अभी पुरवा हवा चलती रहेगी। इस वजह से ठंड बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन

पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं के चलने के कारण सुबह-शाम ठंड अधिक महसूस हो रही है। दिन में धूप तेज हो रही है, जिससे राहत भी मिल रही है। इस बीच शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह पुरवा हवाओं में नमी के साथ ही आसमान में बादल भी छाए रहे। सुबह 10 बजे धूप दिखी, लेकिन बादलों की आवाजाही से उसका असर भी नहीं रहा। दोपहर बाद तो धूप ही बिल्कुल गायब हो गई थी और हवा भी थोड़ी तेज चल रही थी। शहर में कुछ जगहों पर बारिश की एक दो बूंद भी पड़ी।
मौसम में बदलाव का असर तापमान में भी देखने को मिला। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि एक बार फिर से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है, उसी का असर है कि धरातल से एक किलोमीटर ऊपर तक करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवाएं चल रही हैं। आने वाले दो तीन दिन ऐसे ही मौसम बने रहने के आसार हैं। कोहरा पड़ने के साथ ही गलन भी बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें