कुम्हारों को प्रोत्साहित करने के लिए उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड की ओर से विद्युत चलित चाक बांटा जाएगा। इच्छुक कुम्हार 20 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी यूपी सिंह ने बताया कि विद्युत चालित चाक के लिए आवेदन मिलने पर जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन होगा। आवेदन पत्र के साथ फोटोग्राफ, आधार कार्ड, निवास, जाति, शिक्षा प्रमाण पत्रों आदि के साथ जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में 20 जुलाई तक जमा करना होगा। संवाद