फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन 31 जनवरी तक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। कक्षा 6 से 9 तक प्रवेश के लिए आवेदन का अंतिम मौका 31 जनवरी तक है। उप श्रम आयुक्त महेश कुमार पांडेय ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 22 फरवरी को कराई जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगा। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परीक्षा में मानसिक क्षमता, अंकगणित और भाषा के विषय शामिल होंगे। वहीं, कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा में अंग्रेजी, हिंदी, गणित और विज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे। इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए वाराणसी मंडल के सभी जिलों वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली और जौनपुर से आवेदन मांगे गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें