फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मानचित्रों के निस्तारण के लिए फोन कर बुलाए जा रहे आवेदनकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता को परेशानी से बचाने के लिए वीडीए ने सभी स्वीकृत मानचित्रों को अपने वेबसाइट www.vdavns.com पर डाल दिया है। साथ ही यहां मानचित्रों के स्वीकृति की सुविधा दी जा रही है। इससे आवेदनकर्ता मानचित्र को दाखिल कर अनापत्ति प्रमाणपत्र ले रहे हैं। जिनके मानचित्र में कमियां हैं, इनके निबटारे के लिए बृहस्पतिवार का दिन निर्धारित किया गया है। आवेदनकर्ताओं को फोन कर बुलाया जा रहा है। वीडीए उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि वेबसाइट पर लेआउट स्वीकृत नहीं कराने वाले कॉलोनाइजर की सूची भी डाली जा रही है। जनता से अपील की है कि लेआउट और मानचित्र स्वीकृति देखकर ही आवास, भूखंड, और फ्लैट खरीदें ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े। हेल्पलाइन नंबर 0542-2283305 भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें