डाला छठ पर गंगा को स्वच्छ बनाये रखने की अपील
- फोटो : अमर उजाला
नमामि गंगे गंगा विचार मंच के तत्वावधान में शनिवार को डाला छठ के अवसर पर श्रद्धालुओं से गंगा तट पर स्वच्छता बनाये रखने की अपील की गई।गायघाट पर श्रमदान कर स्वच्छता हेतु जनजागृति लाने का प्रयास किया गया।पम्प के माध्यम से सिल्ट की सफाई की गई।सिल्ट में बहकर आये कूड़े कचड़े को बाहर का रास्ता दिखाया गया। महानगर सहसंयोजक शिवम अग्रहरि में कहा कि नागरिकों के सहयोग से लोक आस्था के पर्व डाला छठ पर घाटों की चमक बरकरार रहें। साथ ही आगामी सभी पर्वों पर सनातनी संस्कृति की ध्वज वाहिका माँ गंगा का आँचल व गंगा तट स्वच्छ व सुंदर दिखायी पड़े इस निमित्त जनजागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान की सफलता आमजन के सहयोग पर ही निर्भर है।अभियान में प्रमुख रूप से महानगर सहसंयोजक शिवम अग्रहरि, महानगर सहसंयोजक रामप्रकाश जायसवाल, शिवांगी पांडेय, जय विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहें।