घाटमपुर और रमसीपुर गांव में रविवार को फ्रांस से आईं सामाजिक कार्यकर्ता अपोलीन ने ग्रामीण महिलाओं से मुलाकात की। उन्होंने महिलाओं के दैनिक जीवन, सामाजिक चुनौतियों और ग्रामीण परिवेश में उनके संघर्षों को जाना। गांव की महिलाओं ने बताया कि विश्व ज्योति संस्था के सहयोग से उनमें जागरूकता तेजी से बढ़ी है। आत्मविश्वास के साथ अपने कार्य कर रही हैं। विभिन्न मंचों पर अपनी बात भी खुलकर रख रही हैं। महिलाओं ने कहा कि वे जल्द ही संबंधित अधिकारियों से मिलकर इस समस्या के समाधान की मांग करेंगी। अपोलीन ने हिंदी में महिलाओं से संवाद कर सभी का मन जीत लिया। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति, यहां के लोग और विशेषकर ग्रामीण महिलाओं की संघर्षशीलता उन्हें बहुत प्रिय है। कार्यक्रम के दौरान विश्व ज्योति संस्था की सदस्य शर्मिला, बिंदु, प्रमोद आदि मौजूद रहे।