प्रदर्शन करते अपना दल कमेरावादी के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में अपना दल कमेरावादी (Apna Dal Kamerawadi) ने मंगलवार को शास्त्री घाट पर जोरदार प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की हत्या की सीबीआई जांच हो एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल को सुरक्षा प्रदान की जाय।
23 अगस्त 1999 को डॉ पटेल पर किए गए प्राणघातक हमले की जांच एवं कार्यकर्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमे की वापसी की भी मांग उठाई।