फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल (क) ने किया आम चुनाव का आगाज: पल्लवी पटेल बोलीं-  देश हित में बदलाव की शुरूआत बनारस से ही होगी

Thu, 22 Sep 2022 11:16 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के कैंटोमेंट स्थित एक मैदान में आयोजित सभा में अपना दल कमेरावादी विधायक डा.पल्लवी पटेल ने कहा कि आगामी आम चुनाव में किसानों की बदहाली व युवाओं की बेरोजगारी मुख्य मुद्दा होगा। देश हित में बदलाव की शुरूआत बनारस से ही होगी। 
विज्ञापन
अपना दल कमेरावादी की सभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपना दल कमेरावादी ने 2024 के आम चुनाव का आगाज गुरुवार से किया। वाराणसी के कैंटोमेंट स्थित एक मैदान में आयोजित सभा में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि सामाजिक न्याय के साथ आर्थिक बराबरी बिना किसी भेदभाव के सर्व समाज को जोड़ना हमारा मुख्य लक्ष्य है। जिसे एक समतामूलक समाज का निर्माण हो सके। इसके लिए हमें पूरी मजबूती से संगठन निर्माण करते हुए आगे बढ़ना होगा।

विज्ञापन


सिराथू विधायक डा.पल्लवी पटेल ने कहा कि देश में एक बड़े किसान और युवा आंदोलन की जरूरत है। आगामी आम चुनाव में किसानों की बदहाली व युवाओं की बेरोजगारी मुख्य मुद्दा होगा। देश हित में बदलाव की शुरूआत बनारस से ही होगी।

इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पटेल, राजेश पटेल, गगन प्रकाश यादव, महेंद्र प्रताप मौर्य, अभय पटेल, पंकज सेठ, राजेश प्रधान, राज कुमार पटेल, उमेश मौर्या, कन्हैैया लाल पटेल, मिठाई लाल आदि मौजूद रहे। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद हाफिज मोबीन एवं धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें