फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश पिंडरा और अभय रोहनिया से अपना दल (क) के प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सातवें चरण की अधिसूचना जारी होने से ठीक पहले अपना दल (कमेरावादी) ने वाराणसी की रोहनिया और पिंडरा विधानसभा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। राजेश पटेल को पिंडरा और अभय पटेल को रोहनिया से प्रत्याशी बनाया गया है। सपा की सहयोगी अपना दल (क) की ओर से जारी सूची में मिर्जापुर की चुनार सीट पर डॉ. आरएस पटेल, मड़िहान से अवधेश सिंह पटेल पप्पू, सोनभद्र से सुरजीत सिंह पटेल को प्रत्याशी घोषित किया है। पिंडरा से मैदान में उतरे राजेश पटेल 2012 में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के रोहनिया विधानसभा से लड़े गए चुनाव में अभिकर्ता भी थे। वहीं, रोहनिया से पहले भी चुनाव लड़ चुके अभय पटेल केशरीपुर के चौथी बार ग्राम प्रधान हैं। पूर्व में तीन बार अभय पटेल एवं उनकी पत्नी ग्राम प्रधान रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें