एनएनएस क्रिकेट अकादमी सुरियावां में शनिवार को बिग सिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में लगभग 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें टॉप 30 खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता को लेकर जबरदस्त उत्साह और रोमांच देखने को मिला। आयोजनकर्ता अरिफ हुसैन ने कहा कि इस बिग सिक्स प्रतियोगिता को आने वाले समय में पूरे देश ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर ले जाने का प्रयास किया जाएगा। शनिवार को कुरौना क्रिकेट अकादमी के अनुराग गुप्ता ने सबसे लंबा 100 मीटर का छक्का लगाया। वहीं एनएनएस के अमित मौर्य ने 95 मीटर, हनीफ मोहम्मद ने 90 मीटर, वेद मौर्य ने 90 मीटर और विपिन उपाध्याय ने 85 मीटर का छक्का मारकर टॉप फाइव में रहे। रविवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। स्वागत आरिफ हुसैन व धन्यवाद नुमान खान ने किया।