जिलास्तरीय पांच किलोमीटर दौड़ बृहस्पतिवार को परमानंदपुर के मिनी स्टेडियम से लालपुर स्टेडियम तक हुई। बालक वर्ग में अंशु शर्मा जबकि बालिका वर्ग में लालपुर स्टेडियम की खिलाड़ी अंजली प्रजापति ने प्रथम स्थान हासिल किया। बाबू आरएन सिंह की जयंती पर जिलास्तरीय पांच किलोमीटर की दौड़ में प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। दौड़ में रितेश कुमार वर्मा, ऋषित वर्मा और बालिका वर्ग में सृष्टि और सत्या यादव ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि डॉक्टर आशा सिंह ने खिलाड़ियों को टीशर्ट देकर पुरस्कृत किया। दौड़ में 96 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।