फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में शोध करेंगी अंशिका, मिली फेलेशिप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बीएचयू के जंतु विज्ञान विभाग की शोध छात्रा अंशिका श्रीवास्तव का चयन अमेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की प्रयोगशाला होलेनबच के लिए हुआ है। वह शोध करेंगी। जंतु विज्ञान विभाग के प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे के मार्गदर्शन में पीएचडी करने वाली अंशिका होलेनबच लैब में ह्यूमन लिकोसाइट एंटीजन और कोविड-19 पर शोध करेंगी। अंशिका ने कोविड-19 के म्यूटेशन पर अध्ययन किया है। उनके मुताबिक, म्यूटेशन दुनिया की विभिन्न जातियों और जनजातियों में अलग-अलग पाए गए। इसके सीक्वेंस डाटा के विश्लेषण की नई विधि दी, जिसमें लोगों के जीनोम की तुलना म्यूटेशन से न कर हेप्लोटाइप के आधार पर की गई। इससे कोविड-19 की संवेदनशीलता का बेहतर तरीके से आकलन किया जा सकता है। इस विषय पर उन्होंने पांच विश्वस्तरीय शोध पत्र प्रस्तुत किए हैं। इसके लिए तारतु विश्वविद्यालय स्टोनिया से डोरा फेलोशिप भी मिल चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें