फोटो
चिरईगांव। सेंट जॉन्स स्कूल लेढ़ूपुर की छात्रा अंशिका ठाकुर ने सीआईएससीई की दसवीं की परीक्षा में 96.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप-5 में स्थान बनाया है। उन्होंने हिंदी और सामाजिक विज्ञान में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए। उनके पिता बीएचयू के भौतिकी विभाग में वैज्ञानिक हैं। आंशिका अपने पिता को अपना आइडियल मानती हैं।भविष्य में पदार्थ विज्ञान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में शोध कर वैज्ञानिक बनना चाहती हैं। मां निजी विद्यालय में शिक्षिका हैं। संवाद