वर्तमान में वाराणसी एयरपोर्ट से मुंबई के लिए इंडिगो, एयर इंडिया, अकासा, विस्तारा की फ्लाइट उड़ान भरती हैं। वाराणसी एयरपोर्ट से मुंबई और दिल्ली की एयर ट्रैफिक सबसे ज्यादा है। इसे देखते हुए ही विमानन कंपनिया दिल्ली और मुंबई के लिए नई फ्लाइटें चला रही हैं।
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से मुंबई की एक और फ्लाइट पांच सितंबर से शुरू होगी। इसका शेड्यूल स्पाइसजेट ने जारी कर दिया है। सीटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
फ्लाइट संख्या एसजी462 मुंबई एयरपोर्ट से सप्ताह में चार दिन (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार) सुबह 8.25 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 10.45 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। यही फ्लाइट एसजी473 बनकर सुबह 11.20 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी। निर्धारित समय दोपहर के 1.10 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंच जाएगी। वर्तमान में वाराणसी एयरपोर्ट से मुंबई के लिए इंडिगो, एयर इंडिया, अकासा, विस्तारा की फ्लाइट उड़ान भरती हैं। वाराणसी एयरपोर्ट से मुंबई और दिल्ली की एयर ट्रैफिक सबसे ज्यादा है। इसे देखते हुए ही विमानन कंपनिया दिल्ली और मुंबई के लिए नई फ्लाइटें चला रही हैं।
वाराणसी से इन शहरों के लिए है फ्लाइट
दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, बंगलूरू, गुवाहाटी, गोवा, पुणे, लखनऊ, अहमदाबाद, भुनेश्वर, चेन्नई की हवाई सेवाएं हैं। शारजाह और नेपाल के लिए भी फ्लाइट उड़ान भरती है।
विज्ञापन
कम हुई फ्लाइटें कोरोना काल से पहले एयरपोर्ट से प्रतिदिन लगभग 96 विमानों का आवागमन होता था। अब करीब 60 विमानों का आवागन हो रहा है। हालांकि एयर ट्रैफिक बढ़ा है।