फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अंजली-प्राची की जोड़ी ने वीनस क्लब को 6-2 से दिलाई शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉकी वाराणसी की ओर से बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परमानंदपुर में आयोजित आंबेडकर जिला स्तरीय सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में बुधवार को वीनस क्लब ने वाराणसी क्लब को 6-2 से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ वीनस क्लब ने पूरे अंक हासिल किए। खेल के आठवें मिनट में अंजली के सटीक पास पर सत्या ने गोल कर वीनस क्लब को 1-0 की शुरुआती बढ़त दिला दी। इसके बाद अंजली ने 27वें और 33वें मिनट में दो शानदार गोल कर स्कोर 4-2 कर दिया। इसके बाद प्राची ने 35वें और 39वें मिनट में दो गोल कर वीनस क्लब को 6-2 की निर्णायक बढ़त दिला दी। मैच के अंतिम सीटी बजने तक यही स्कोर कायम रहा। वीनस क्लब की ओर से तांशु गौड़, पीहू, मोनिका और कोमल ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। इस जीत ने उन्हें प्रतियोगिता में आगे बढ़ने के लिए मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें