आकांक्षी ब्लॉक के सुभाव कला (गढ़वा) में संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत पशुधन स्वास्थ्य सुरक्षा के के तहत विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। मवेशियों में फैलने वाली गंभीर बीमारी खुरपका-मुंहपका से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। पशुपालन विभाग की टीम की ओर से सुभाव कला गौशाला पर पशुओं को टीका लगाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर पशु चिकित्साधिकारी कमलेश मित्तल, सीएम फेलो गौरव सिंह ने पशुपालकों को जागरूक भी किया। पशुपालकों को बताया कि यह टीकाकरण राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य पशुओं को संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखना तथा पशुधन उत्पादन को बढ़ावा देना है। इस दौरान अरुण दूबे, कृष्णमुरारी, संजय सिंह, गौरीशंकर, धर्मेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद