फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: शाहंशाहपुर में पशु भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक केंद्र बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहंशाहपुर स्थित गोशाला में पशु भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक केंद्र बनाया जाएगा। नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) की ओर से भ्रूण प्रत्यारोपण पर काम किया जाएगा। साहीवाल और गंगातीरी नस्ल गायों की संख्या बढ़ाने के लिए यह कवायद की जा रही है। रविवार को बनास डेयरी के अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी ने शाहंशाहपुर स्थित गोआश्रय केंद्र का निरीक्षण किया और योजना को धरातल पर उतारने के लिए अधिकारियों के साथ मंथन किया।
विज्ञापन

जिलेे में स्थित गोआश्रय केंद्रों में कुछ दिनाें बाद साहिवाल और गंगातीरी गायों की प्रजाति अधिक देखने को मिलेगी। दोनों नस्ल गायें जिले में कम पाई जाती हैं, इसलिए साहिवाल को लखनऊ से और गंगातीरी नस्ल की गायों को बलिया से लाया जाएगा। बनास डेयरी की देखरेख में एनडीडीबी के वैज्ञानिक भ्रूण प्रत्यारोपण के जरिये इस नस्ल के गायों की संख्या बढ़ाने पर काम करेंगे। शाहंशाहपुर में इसके लिए प्रयोगशाला बनाई जाएगी। भ्रूण प्रत्यारोपण उन्हीं गायों में किया जाएगा जो कम से कम 12 लीटर दूध देती हैं। यदि यहां रखी गायें मानक के अनुरूप स्वस्थ नहीं मिलीं तो लखनऊ और बलिया से गायें मंगाई जाएंगी। शंकर भाई चौधरी ने प्रयोगशाला से संबंधित प्रस्ताव जल्द बनाकर देने को कहा है। मुख्य पशुपालन अधिकारी डॉ. सुरेश चंद्र शुक्ल ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से यह पहल की गई है। भ्रूण प्रत्यारोपण से जहां अच्छी नस्ल की गायों की संख्या बढ़ेगी, वहीं पशुपालकों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें