फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर फेंकने से नाराज अक्षरा सिंह ने छोड़ा स्टेज, नाराज दर्शकों ने तोड़ीं कुर्सियां

विज्ञापन
बदलापुर महोत्सव में गीत प्रस्तुत करतीं हर हर शम्भू फेम अभिलिप्सा पांडा। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
बदलापुर। बदलापुर में चल रहे दो दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार की रात करीब 10 बजे पत्थर फेंकने से नाराज भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह स्टेज छोड़कर चली गईं। इससे नाराज दर्शकों ने कुर्सियों फेंकनी शुरू कर दीं। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। इसके चलते कुछ देर के लिए कार्यक्रम बंद करा दिया गया।
विज्ञापन

सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में मंगलवार को दो दिवसीय बदलापुर महोत्सव का आगाज हुआ था। बुधवार को दूसरे दिन शाम को भोजपुरी और बॉलीवुड के कलाकारों का कार्यक्रम था। शुरुआत में अभिलिप्सा पांडा के कार्यक्रम के बाद भोजपुरी की अभिनेत्री अक्षरा सिंह का कार्यक्रम शुरू हुआ। उन्होंने अपने दो गाने प्रस्तुत किए थे। इस बीच किसी ने उनके ऊपर पत्थर व कागज फेंक दिया। इससे वह नाराज हो गईं और मंच से ही इस अभद्रता के बारे में बोलते हुए कार्यक्रम छोड़कर जाने लगीं। इससे दर्शकों में हलचल मच गई और कुर्सियां फेंकनी शुरू हो गई। भीड़ अधिक होने से भगदड़ का माहौल हो गया। ऐसे में स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठियां भी भांजी। इस बीच हुए पथराव में एक ड्रोन कैमरा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए कार्यक्रम को बंद कर दिया गया। बाद में कार्यक्रम शुरू किया गया। बदलापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि अक्षरा सिंह पर किसी ने कागज का टुकड़ा और कुछ पत्थर फेंक दिया था। इससे नाराज होकर वह चली गईं। उनके जाते ही दर्शकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। ऐसे में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया अब माहौल शांत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें