फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लंका, करौंदी, सेवापुरी में अलाव न जलने पर नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर भर में कई जगहों पर अलाव न जलने और उचित रेट पर लकड़ियां न मिलने से ठिठुरते लोग परेशान नजर आए। ठंड बढ़ने के बाद लकड़ी की कीमत में 15 से 20 रुपये पसेरी की बढ़ोतरी हुई है। जलावन की लकड़ी 4 से 6 रुपये किलो मिल रही थी, लेकिन तीन दिन से 8 से 10 रुपये किलो हो गई है। स्थानीय लकड़ी कारोबारी मिर्जापुर, सोनभद्र के साथ ही मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के जंगलों से बड़े पैमाने पर लकड़ी मंगा रहे हैं। लंका, रविदास गेट, सामने घाट तिराहा, भगवानपुर मोड़, करौंदी चौराहा, सीर गोवर्धनपुर में शनिवार को नगर निगम की तरफ से जलने वाला अलाव नहीं दिखा। कुछ जगहों पर थोड़ी बहुत लकड़िया गिराकर कर्मचारी चले गए। घसियारी टोला शेल्टर होम में रात में रहने के लिए 25 लोग पहुंचे। नगर निगम की तरफ से शेल्टर होम में साफ-सफाई और रजाई और पानी की व्यवस्था की गई है। सेवापुरी में ठंड और गलन के चलते चौराहे पर अभी तक अलाव न जलने से लोग आक्रोशित हैं। तहसील प्रशासन की ओर से अलाव नहीं जलाने से लोगों में गुस्सा है। शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक जा रहे हैं। प्रमुख बाजार और चौराहे पर सन्नाटा छा रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन से अलाव जलवाने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें