70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बुशू प्रतियोगिता में शनिवार को वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व कर रहे अनंत गौतम ने अंडर 17 बालक वर्ग में टेक डाउन थ्रो और पुश का सही समय पर इस्तेमाल करते हुए रजत पदक जीता। सिकंदर राजभर और शिवम राजभर को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। चंदौली के नेशनल इंटर कॉलेज सैय्यदराजा में चार दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन अनंत गौतम ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक तथा सिकंदर राजभर ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में और शिवम राजभर ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। तीनों खिलाड़ी विकास इंटर कॉलेज, परमानंदपुर के छात्र हैं।