वाराणसी। नव संवत्सर के शुभ संकल्प के रूप में भारतीय संस्कृति, विशेषकर काशी की संस्कृति के संरक्षण और संवर्द्धन के उद्देश्य से प्रदर्शन कलाओं और कला साधकों को परिष्कृत करने हेतु रविदास पार्क के प्रांगण में आनंद कानन कला गुरुकुल का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण प्रत्येक दिन शाम 6 से 7 बजे संत गुरु रविदास पार्क में आयोजित किया जाएगा। इसके तहत प्रदर्शन कलाओं से संबंधित समस्त विधाओं का प्रशिक्षण नियमित रूप से गुरु-शिष्य परंपरा आधारित शैली में प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने गुरुजनों एवं कलाकारों, डॉ. मंगला कपूर, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्राप्त जवाहर लाल, पूर्व संकायाध्यक्ष (संगीत एवं मंच कला), काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ. राजेश शाह, डॉ. रविंद्र गोस्वामी, टॉप ग्रेड कलाकार डॉ. विजय कपूर, डॉ. दिव्या श्रीवास्तव और डॉ. रागिनी सरना को बुके एवं माल्यार्पण के माध्यम से सम्मानित किया। ब्यूरो