काशी नटिनियादाई व्यापार मंडल ने रविवार को अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की। यह निर्णय नवलपुर स्थित एक लॉन में हुई कोर कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। आनंद जायसवाल को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉ. एपी सिंह, अजय पटेल और राजेश श्रीवास्तव को संगठन का संरक्षक बनाया गया। राजेश वर्मा और बबलू को प्रभारी, पंकज सिंह को संयोजक नियुक्त किया गया। ओमवीर सिंह महामंत्री (संगठन) और करन यादव महामंत्री (प्रशासन) नियुक्त हुए। अमित वर्मा को कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी का दायित्व मिला। सुनील खेतान और अभिषेक उपाध्याय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, निशा सिंह व नीरा गोंड महिला उपाध्यक्ष बनीं। दीपू कश्यप, राधेश्याम गोंड और बृजेश सिंह सह-संयोजक बनाए गए। अंकित पांडेय और शिव गुप्ता उपाध्यक्ष नियुक्त हुए, जबकि अभिषेक यादव उपकोषाध्यक्ष बने।