फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में बनेगा इनोवेशन, इंक्यूबेशन और आंत्रप्रेन्योरशिप सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू में इनोवेशन, इंक्यूबेशन और आंत्रप्रेन्योरशिप सेंटर (सीआईआईई) की स्थापना की जाएगी। रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इस फैसले पर 12 मई को आयोजित बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 24वीं बैठक में मुहर लगी थी। नवगठित केंद्र संस्थान में इनोवेशन, उद्यमिता, अनुसंधान, स्टार्टअप इन्क्यूबेशन, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और इंडस्ट्री-एकेडमिक सहयोग के लिए एक प्रमुख मंच के रूप में कार्य करेगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों, संकाय सदस्यों और पूर्व छात्रों को नवाचार आधारित परियोजनाओं, स्टार्टअप और उद्यम स्थापित करने के लिए आवश्यक संसाधन, मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराना है। अधिसूचना के अनुसार, सीआईआईई के माध्यम से कौशल विकास कार्यक्रम, प्रशिक्षण, कार्यशालाएं, स्टार्टअप परामर्श, प्रोटोटाइप विकास, बौद्धिक संपदा (आईपीआर) सहायता, उद्योगों से साझेदारी करना है। साथ ही सरकारी और निजी संस्थाओं के साथ सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें