फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जमीन बैनामा का दूसरे काे सट्टा, 50 लाख की रंगदारी में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शिवपुर में जमीन के बैनाने में धोखाधड़ी और 50 लाख की रंगदारी के मांगने मामले में कोर्ट के आदेश पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिवपुर क्षेत्र के विश्वनाथपुरी कॉलोनी निवासी जितेंद्र कुमार सिंह ने कोर्ट में आवेदन दिया कि सरैया आयर निवासी शिवकुमारी ने अपनी पुश्तैनी भूमि का पंजीकृत बैनामा 27 अक्तूबर 2025 को उनके पक्ष में किया था। स्पष्ट घोषणा की गई थी कि उक्त भूमि को पूर्व में किसी अन्य को विक्रय, दान, बंधक या किसी अन्य रूप में हस्तांतरित नहीं किया गया है। बैनामे में दिनेश व उसकी पत्नी माया देवी निवासी सिंहापुर, भदोही बतौर गवाह हस्ताक्षरित थे। आरोप है कि बाद में भूमि का 25 अप्रैल 2023 को ही अन्य व्यक्तियों के पक्ष में सट्टा इकरारनामा किया जा चुका था, जिसमें दिनेश ने गवाह के रूप में हस्ताक्षर किए थे। कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए। पांच जनवरी 2026 को दिनेश व उसके बेटे सुनील पटेल ने कैंटोनमेंट कार्यालय में 50 लाख रुपये अतिरिक्त देने की मांग कर जान से मारने की धमकी दी। कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें