फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चौकी प्रभारी से दुर्व्यवहार व धक्का देकर घायल करने के मामले मेें दो पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दानगंज। बाजार में मारपीट की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार को धक्का देकर भागे आरोपी के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। जितेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें मोबाइल पर सूचना मिली कि दानगंज बाजार में दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही है। उस समय चौकी पर कोई अन्य पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था, इसलिए वह अकेले ही मौके पर पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की स्थिति थी। समय रहते मौके पर नहीं पहुंचते तो भीड़ आरोपी गुलशन सिंह निवासी तराव को पीट देती। गुलशन सिंह और मोहित चौहान को भीड़ से निकालकर वाहन में बैठा लिया। इसी दौरान गुलशन सिंह ने दुर्व्यवहार किया और जोर से धक्का देकर भाग निकला जबकि मोहित भाग नहीं सका। संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गए और सिर में चोट आई। मौके पर डीसीपी वरुणा जोन, एसीपी सारनाथ सहित अन्य अधिकारियों ने चौकी प्रभारी से जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी गुलशन सिंह और मोहित चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आईपीएस मानसी दहिया ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें