फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विवाद के बाद घर से निकला वृद्ध, रेल पटरी पर मिला शव

विज्ञापन
विंध्याचल के सगरा के पास ट्रेन से कटकर मृत चुड़ेलाल की फाइल फोटो। स्रोत- परिवार - फोटो : bishnah 1
विज्ञापन
मिर्जापुर। विवाद के बाद घर से निकले विंध्याचल थाना क्षेत्र के धर्मशाला की गली निवासी चुड़ेलाल (60) का सगरा गांव के पास रेलवे पटरी पर शनिवार की शाम को शव मिला। ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत हो गई थी। पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचित किया। मृतक के बेटे राहुल ने बताया कि शनिवार की सुबह 10 बजे पिताजी घर से बाहर गए थे। फिर घर नहीं लौटे। काफी देर तक घर नहीं आने पर खोजबीन की गई, पर उनका पता नहीं चल सका। शनिवार की रात में विंध्याचल पुलिस ने शव मिलने की सूचना दी। सूचना पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की गई। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि शुक्रवार की देर रात शराब के नशे में वृद्ध का घर में विवाद हुआ था। शनिवार की सुबह वह घर से चले गए। शाम को ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें