उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल कोऑपरेटिव एसोसिएशन सहकारी समिति लिमिटेड कानपुर (यूपिका) में वाराणसी महानगर के कोषाध्यक्ष अमरेश कुशवाहा को निर्विरोध सभापति चुना गया। साथ ही हरदोई के हफीजुद्दीन अंसारी को उपसभापति की जिम्मेदारी दी गई है। यूपिका में सभापति चुने जाने के बाद काशी आगमन पर अमरेश का बुनकरों ने भव्य स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि वे सदैव बुनकरों के हित में काम करेंगे। बुनकरों द्वारा तैयार वस्तुओं को यू्पिका के जरिये देश और विदेशों में भेजा जाएगा। स्वागत करने वालों में बच्चा लाल मौर्या, अवधेश कुशवाहा, द्वारिका प्रसाद, पवन मौर्या आदि मौजूद रहे