फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: युद्ध के बीच बीएचयू में कल से शांति पर वैश्विक सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में अमेरिका-ईरान युद्ध, इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष, रूस–यूक्रेन युद्ध और यमन जैसे क्षेत्रों में चल रहे संघर्षों के मद्देनजर बीएचयू में 16 से 18 मार्च तक शांति पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होगा। बीएचयू के मालवीय शांति अनुसंधान केंद्र और यूनेस्को शांति व अंतर सांस्कृतिक सहमति पीठ की ओर से 16 मार्च को मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा। उच्च शिक्षा के ज्ञान तंत्र में शांति शिक्षा कोर्स बनाने की बात की जाएगी। संगोष्ठी में आयरलैंड, स्वीडन, संयुक्त राज्य अमेरिका, नेपाल, श्रीलंका जैसे देशों के प्रमुख शोधकर्ताओं और अकादमिक विद्वानों के साथ-साथ भारत के 20 राज्यों से 175 शोधार्थियों और शिक्षाविदों के शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें