फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: काशी विद्यापीठ की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगे अमेरिकी प्रशिक्षक, शिविर का उद्घाटन कल

Thu, 13 Oct 2022 08:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 महात्मा गांधी  काशी विद्यापीठ और आरंभ स्पोर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी की ओर से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को होगा। शिविर में अमेरिकी प्रशिक्षक  छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगे 
 
विज्ञापन
कार्यक्रम की जानकारी देते काशी विद्यापीठ कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की छात्राओं के व्यक्तित्व विकास और आत्मरक्षा के लिए अमेरिकी प्रशिक्षक प्रशिक्षण देंगे। मार्शल आर्ट्स की विधा आईकीडो के अमेरिकी प्रशिक्षक सेंसई जेम्स फ्रीडमैन प्रशिक्षण देने के लिए बनारस पहुंच चुके हैं। काशी विद्यापीठ और आरंभ स्पोर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी की ओर से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 14 अक्तूबर को होगा। जो कि कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ऑनलाइन करेंगी।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने समिति कक्ष में प्रेसवार्ता में बताया कि 14 से 16 अक्तूबर तक शिविर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण के साथ ही निशुल्क मेडिकल जांच और विधिक अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। मुख्य परिसर समेत महाविद्यालय की 200 छात्राएं हिस्सा लेंगी। 

चीफ प्रॉक्टर प्रो. अमिता सिंह ने बताया कि पहली बार महिला शिक्षिकाएं भी शिविर में हिस्सा लेंगी। कुलपति ने महाविद्यालयों से अपील की है कि वह छात्राओं को जरूर भेजें। शिविर में आईकीडो के चेयरमैन सेंसई डीवी राय, सेंसई अखिलेश रावत व सेंसई अजीत श्रीवास्तव प्रशिक्षित करेंगे। आयोजन समिति में डॉ. बंशीधर पांडेय, डॉ. आरती विश्वकर्मा और डॉ. राहुल गुप्ता को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

पढ़ें: सोशल मीडिया पर मुलायम सिंह यादव के लिए अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें