फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस कर्मियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस पर कार्यरत कर्मचारियों को निकालने, महंगाई भत्ता नहीं देने के विरोध में एंबुलेंस कर्मियों ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पर धरना दिया। जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडेय के आह्वान पर धरने में कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष सुनील शुक्ला ने बताया कि कोरोना काल में एंबुलेंस कर्मियों ने जान की बाजी लगाकर मरीजों की सेवा की। कई कर्मी कोरोना संक्रमित भी हुए। अब एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस पर कार्यरत कर्मचारियों को कंपनी बदलने पर निकाला जा रहा है। सेवापुरी ब्लॉक के अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला ने बताया कि एंबुलेंस कर्मियों को ठेकेदारी प्रथा से मुक्त करने, कर्मियों के आश्रितों को जल्द बीमा राशि देने, वेतन में कटौती न करने के साथ ही प्रतिवर्ष महंगाई भत्ता देने आदि मांगों पर सरकार को जल्द से जल्द कार्यवाही करनी चाहिए। 25 जुलाई तक धरना चलेगा, सुनवाई नहीं हुई तो 26 से हड़ताल करेंगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष अजीत यादव, उपाध्यक्ष पारसनाथ यादव, मीडिया प्रभारी हीरालाल यादव, महामंत्री श्याम सिंह यादव, संगठन मंत्री कमलेश, श्रीराम प्रजापति, मानवेंद्र सिंह, अखिलेश दुबे, प्रेमचंद मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें