कछवा रोड। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठटरा अंडरपास के दक्षिण प्रयागराज मार्ग पर अवैध ऑटो स्टैंड के संचालन से जाम लग रहा है। एंबुलेंस के अलावा अन्य वाहन भी आए दिन जाम में फंस रहे हैं। सोमवार शाम औराई के लिए सवारी बैठाने के दौरान कई ऑटो सर्विस मार्ग पर खड़े होने से औराई की तरफ जा रही एंबुलेंस फंस गई। रास्ता न मिलने से एंबुलेंस का हूटर सुन कर ग्रामीणों ने रास्ता खाली करवाया। ग्रामीणों ने बताया कि अंडरपास के दक्षिण में बने पुलिस बूथ होने पर पुलिस न होने के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। संवाद