फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लोहता से निकली आंबेडकर की भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। डॉ. भीमराव आंबेडकर सेवा समिति लोहता के संतलाल के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। उनके उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के रचयिता ने समाज में समानता, न्याय एवं अधिकारों की स्थापना के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभी को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। उधर, पीलीकोठी दुलई गढ़ई में समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश महासचिव किशन दीक्षित ने जरूरतमंद महिलाओं के बीच एक हजार साड़ी-सूट का वितरण किया। अर्दली बाजार सपा कार्यालय में गोष्ठी हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने की। संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव ने किया। सपा नेता ईशान श्रीवास्तव ने डीएवी काॅलेज के पास स्कूली सामग्री बांटी। डॉ. बहादुर यादव, डॉ. अजय चौरसिया, रीबू श्रीवास्तव, प्रदीप जायसवाल, योगेंद्र यादव आदि ने अपने विचार रखे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें