संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को शहर उत्तरी विधान सभा के शंकर भवन, गुलाब बाग, सिगरा कार्यालय में संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद मछली शहर बीपी सरोज रहे। राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि भारत और विश्व भर में मनाया जाने वाला 14 अप्रैल का अंबेडकर जयंती केवल एक स्मरणोत्सव नहीं बल्कि समानता, न्याय और मानवाधिकारों का एक सशक्त उत्सव है। कई लोग इसे भीमराव अंबेडकर जयंती या डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती के रूप में भी मनाते हैं, जो उनके योगदान के प्रति गहरे सम्मान को दर्शाता है। इस अवसर पर मंत्री और पूर्व सांसद ने मनोज सोनकर, भोला सोनकर, संदीप गौड़, प्रेम पासी, सुनील सोनकर, पप्पू गौड़ को अंग वस्त्रम व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अशोक जाटव, मनोज सोनकर, मनोज गौड़, सुनील सोनकर, प्रेम पासी मौजूद रहे।